-
लालू प्रसाद यादव भारतीय राजनीति के लोकप्रिय चेहरे हैं। बिहार के मुख्यमंत्री से लेकर केंद्रीय रेल मंत्री तक का पदभार संभाल चुके लालू प्रसाद यादव ने वकालत की पढ़ाई की है। पटना के बीएन कॉलेज से वकालत की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रैजुएशन भी किया है। हालंकि लालू प्रसाद यादव के बेटों की शैक्षणिक योग्यता को लेकर कई बार सवाल उठ चुके हैं। आइए जानते हैं लालू प्रसाद के बच्चों ने कितनी पढ़ाई की है (Photos: Social Media):
-
लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे का नाम तेज प्रताप यादव है। तेज प्रताप यादव 11 वीं तक पढ़े हैं। 12 वीं में फेल होने के बाद उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी थी।
-
बिहार के डिप्टी सीएम रहे तेजस्वी यादव मात्र 9वीं पास हैं। इसके आगे उन्होंने पढ़ाई नहीं की।
-
लालू यादव की सबसे बड़ी बेटी मीसा एमबीबीएस हैं। उन्होंने पटना मेडिकल कॉलेज से पढ़ाई की है साथ ही वह कॉलेज की टॉपर भी थीं।
-
अपनी बड़ी बहन की तरह ही रोहिणी भी एमबीबीएस ग्रैजुएट हैं। उन्होंने जमशेदपुर के महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज से डॉक्टरी की डिग्री ली है।
-
लालू यादव की तीसरी बेटी चंदा ने एलएलबी किया है। चंदा यादव ने पुणे के प्रतिष्ठित कॉलेज से वकालत की डिग्री ली है।
-
रागिनी यादव इंटर पास हैं। इंटर के बाद उनका एडमिशन रांची के बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में बीटेक के लिए हुआ था लेकिन उन्होंने वहां से कोर्स पूरा नहीं किया।
-
हेमा यादव ने बीआईटी, रांची से बीटेक किया है। उनका दाखिला सीएम कोटे से हुआ था।
-
लालू का छठी बेटी अनुष्का ने इंटीरियर डिजाइनिंग में ग्रैजुएशन किया है। वह हरियाणा में रेवाड़ी के किसी कॉलेज से लॉ की पढ़ाई भी कर रही हैं।
-
लालू य़ादव की सबसे छोटी बेटी राज लक्ष्मी ने नोएडा के अमिटी यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएशन किया है। कहा जाता है कि यहीं पर उनकी मुलाकात तेज प्रताप से हुई जो आगे चवकर उनके पति बने। <a href="https://www.jansatta.com/photos/news-gallery/rjd-lalu-prasad-yadav-7-daughters-and-their-husbands-know-all-about-them/1480313/">कोई पायलट तो कोई पॉलिटिशियन, जानिए किनसे की है लालू प्रसाद ने अपनी सातों बेटियों की शादी</a>
